फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   30case registerd in 8 incidents

मारपीट के आठ मामलों में तीस के खिलाफ मुकदमा

Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
30case registerd in 8 incidents
मारपीट : आठ मामलों में तीस के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट के आठ मामलों में पुलिस ने 30 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया थाने के बेलवरिया गांव में ट्रैक्टर ले जाते समय रास्ते से भैंस हटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने मानिकराम की तहरीर पर राम बहाल, राम निहाल, रमेश व अतुल निवासीगण बेलवरिया थाना हर्रैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इसी थाने के परसौड़ा में खेत सींचने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारपीट के मामले में राम सहाय निवासी परसौड़ा ने आनन्द गुप्ता निवासी परसौड़ी छोटका पुरवा थाना हर्रैया के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे के पेशाब करने से हुई गंदगी पर पानी डालने की बात को लेकर हर्रैया थाने के नरायनपुर मिश्र गांव में विवाद हो गया। इस संबंध में हुई मारपीट में राज कुमारी ने तहरीर दी। पुलिस ने दीप नरायन, शिव नरायन, मीना, रीना, दुर्गावती व सीतापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर थानाक्षेत्र के खाईनारा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने विपिन सिंह निवासी खाइनारा की तहरीर पर महेंद्र कुमार व इन्द्र कुमार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रुधौली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारने-पीटने के मामले में हरिहरपुर निवासी फुलमती पत्नी श्रीराम की तहरीर पर इन्द्रजीत, झिनका, माया व मुटुरा निवासी गण हरिहरपुर थाना रुधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के उमराखास गांव में मां को मारते समय छुड़ाने पहुंचे राम बहादुर मौर्या पर चाकू से पास कर दिया और जान से मारेन की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सनोज मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मुंडेरवा थाने के पटखौली में मुकदमा वापस लेने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने माधुरी लता श्रीवास्तव पत्नी जगदीश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर नवीन निवासी रंजीत कालोनी थाना कोतवाली व पांच अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थाने के देवरिया मंदिर पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विनीत कुमार पटेल निवासी रायठ थाना रुधौली ने तहरीर दी। पुलिस ने अमित यादव, विकास यादव निवासी ठोठिया कला थाना रुधौली व चार व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed