{"_id":"62d9a672fe1eb83bf76d6642","slug":"3-vehicle-takkar-2-died-basti-news-gkp444500292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर व ट्रक के बीच पिसी पिकअप,चालक खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर व ट्रक के बीच पिसी पिकअप,चालक खलासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वाहन टकराए, चालक व खलासी की मौत
हर्रैया (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बड़हर खुर्द गांव के सामने पीछे आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जिसके चालक व खलासी की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व पुलिस के सहयोग से पिकअप में फंसे शवों को निकाला जा सका और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। बुधवार रात करीब 11:30 बजे बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही पिकअप अचानक आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिसके बाद हादसा हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पीछे चल रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारा जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे के ट्रेलर में टकराया। इस बीच आगे व पीछे से हुई लगी तेज टक्कर की आवाज सुनकर बगल के ढाबे व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
उधर, कुछ दूरी पर ही स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर किसी तरह दो बड़े वाहनों के बीच फंसे पिकअप को अलग करके उसकी आगे की सीट पर लहूलुहान पड़े चालक व खलासी को निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
पिकअप में फंसे दोनों को बाहर निकाला मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मंजय यादव पुत्र कल्लू निवासी बैरूमऊ थाना मड़ियांव लखनऊ व राजू पुत्र राम धीर सिंह निवासी डलमऊ जनपद रायबरेली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को थाने पर लाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। ट्रक व ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे लिया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया जबकि ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
-------------