फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 thousand above vaccinated

211 केंद्रों पर 3,898 को लगा कोरोना का टीका

Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
3 thousand above vaccinated
जिले में तीन हजार से अधिक ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाए जाने का सिलसिला जारी है। टीकाकरण अभियान के क्रम में शुक्रवार को तीन हजार से अधिक लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई। वहीं, गांवों में डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीका लगाने का कार्य किया।
जानकारी के मुताबिक जिले के कुल 211 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया जिसमें 3,898 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें 19 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 1730 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 747 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर टीका लगाए जाने का कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 38 को कोविशील्ड और 45 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की गति थमी, मगर सतर्कता जरूरी : सीएमओ
बस्ती। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 490 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण थमा है, मगर खतरा अब भी टला नहीं है। क्योंकि पांच राज्यों में कोरोना के केस मिलने के कारण अब संभावित चौथी लहर के मद्देनजर तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 16 दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। लेकिन, सतर्कता जरूरी है। सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी है। टीकाकरण कराए हुए लोगों को भी प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कहा कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई, मगर यदि कोई भी कोरोना संक्रमित मिलेगा उसे होम क्वारंटीन किया जाएगा। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed