फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25 thousand prize of aaropi

हर्ष फायरिंग: फरार आरोपित पर 25 हजार पुरस्कार

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize of aaropi
हर्ष फायरिंग : फरार आरोपित पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन

- शादी समारोह में फायरिंग से दुल्हन की बहन के पैर में लगी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बभनान बाजार में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में फरार दूसरे आरोपित मनीष तिवारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

रविवार रात प्रदीप गुप्ता निवासी लोहा मंडी कस्बा बभनान की शादी अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इंदिरापुर के साथ बभनान के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में हो रही थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के बहनोई बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर के बड़ापुल चौराहा निवासी शरद गुप्ता व उसके दोस्त बलरामपुर के ही गायत्री मंदिर के समीप टेढीबाजार निवासी मनीष तिवारी हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान स्टेज से नीचे उतर रही दुल्हन की चचेरी बहन 20 वर्षीय शेफाली गुप्ता पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली के पैर में गोली लग गई थी। घटना के बाद दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपित शरद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपित मनीष तिवारी अभी भी फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस मनीष तिवारी की गिरफ्तार के लिए गैर जनपद में भी जगह-जगह छापेमारी की, फिर भी अभी वह पुलिस पकड़ से बाहर है। थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि फरार मनीष तिवारी पर यह इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed