{"_id":"6266ec8058f33a173e137f19","slug":"23-carore-budget-passed-for-saunghat-development-basti-news-gkp4346512126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांऊघाट विकास खंड क्षेत्र के विकास को 23 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांऊघाट विकास खंड क्षेत्र के विकास को 23 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांऊघाट विकास खंड क्षेत्र के लिए 23 करोड़ का बजट पास
मानिकचंद (बस्ती)। सांऊघाट विकास खंड के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास के लिए 23 करोड़ का बजट पास किया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वां वित्त, राज्य वित्त एवं मनरेगा के तहत कार्य की स्वीकृति का प्रस्ताव बनाया गया।
बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के श्रम बजट तथा कार्य योजना पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषि सहकारिता संपूर्ण पक्ष कार्यक्रम समाज कल्याण निशुल्क बोरिंग स्वास्थ्य विभाग सहित क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत प्रधानों के बीच जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर प्रणय स्मृति ने ग्राम स्वच्छता समिति के खाते के बारे में जैसे ही चर्चा करने लगे ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम शिक्षा समिति के खाते के बारे में एक साल पहले आधार कार्ड का फोटो ले लिया गया है। लेकिन, अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही खाता खुल पाया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश तिवारी ने कहा कि उनके ग्राम पंचायत सेमरा में मनरेगा के तहत 17 अट्ठारह मजदूर लगाकर 50 से 60 मजदूरों का नाली निर्माण इंटरलॉकिंग कार्य समेत अन्य कार्य में पैसा निकाल लिया गया है। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि इस बैठक पर जो अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित हैं। उनके खिलाफ शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि अपने- अपने ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिक्षा बिजली-सड़क-पानी सहित ग्रामीणों पर विशेष ध्यान दें। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत सीपी चौधरी ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमेशदत्त मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी छनमन प्रसाद गोंड, बृजेंद्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद आलम, विद्यामणि सिंह, सुभाषचंद निरंकारी, यशपाल यादव, रितेश यादव, रजवंत, मुक्तेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।