{"_id":"623f59cef7fbf521201c0e42","slug":"2224-person-vaccinated-basti-news-gkp4311883136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 51 केंद्रों पर 2,224 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 51 केंद्रों पर 2,224 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 केंद्रों पर 2,224 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। शनिवार को 51 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। 2,224 को कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि प्रीकॉशन डोज और पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज जल्द लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में 14 लोगों को प्री-कॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अभियान में 612 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 313 बच्चों को पहली डोज दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। महिला अस्पताल में 22 को को-वैक्सीन व 84 को कोविशील्ड लगी। जिला अस्पताल में 51 को कोविशील्ड और 76 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है, वह भी शामिल हैं।