फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2.16 crore budget passed in the meeting of Sugarcane Committee, Babhanan

Basti News: गन्ना समिति बभनान की बैठक में 2.16 करोड़ का बजट पास

Thu, 16 Apr 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
2.16 crore budget passed in the meeting of Sugarcane Committee, Babhanan
गन्ना समित बभनान सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित करते किसान नेता विनोद सिंह-संवाद
बभनान। सहकारी गन्ना समिति बभनान के सामान्य निकाय के वार्षिक बैठक में 2.16 करोड़ का बजट पास किया गया। इस बजट से विकास कार्य किए जाएंगे व कर्मचारियों का वेतन व किसानों को खाद-बीज पर सब्सिडी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को बभनान गन्ना समिति के परिसर में समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सामान्य निकाय की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता विनोद सिंह ने कहा कि ऐसे किसान जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है उनकी गन्ना पर्ची प्राथमिकता पर निकालने के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। जिससे उन्हें इलाज करने में आर्थिक दिक्कत ना आए। कहा कि गंभीर मरीज को चिह्नित करने के लिए एक कमेटी बनाई जाए जो रिपोर्ट दे और रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें पर्ची दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगैती प्रजाति, सामान्य प्रजाति व अस्वीकृति प्रजाति में पहले सिर्फ 10-10 रुपये का अंतर होता था, पर इस बार जब गन्ने का मूल्य बढ़ा तो इसमें अंतर भी बढ़ गया है। उन्होंने मांग किया कि यह मूल्य का अंतर गत वर्षो की भांति ही रहे। गन्ना समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में प्रावधान बनाया जा रहा है कि कम से कम ऐसे किसानों को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाए जो कड़ी मेहनत करके अच्छी खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अजय तिवारी, प्रमोद सिंह, विवेक तिवारी, आजाद सिंह, नीलू सिंह, राहुल सिंह, राजेश कमलापुरी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed