{"_id":"5bbba961867a55282870df27","slug":"21539025249-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में होंगे केंद्रीयमंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में होंगे केंद्रीयमंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री---
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रामजानकी मार्ग, जलमार्ग, रिंगरोड का होगा शिलान्यास
केडीसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्रीय सड़क जलमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केडीसी में मंगलवार को शिलान्यास समारोह को संबोधित करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को देर शाम अंतिमरूप दे दिया गया। अधिकारियों ने सभास्थल का जायजा लिया।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। किसान शिवहर्ष पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राम जानकी मार्ग, जलमार्ग और रिंग रोड के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। देर शाम सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। सोमवार को तैयारी को अंतिम रूप देने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी नहीं बताया कि यह निश्चित ही बस्ती की जनता के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि आज जनपद में केंद्र सरकार के द्वारा शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, यातायात सहित कई मूलभूत आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 जनवरी 2015 को बस्ती के कुसौरा में आयोजित जनसभा के दौरान यहां पर जलमार्ग राम जानकी मार्ग और रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी। अपने किए वादों को पूरा करने केंद्रीय मंत्री बस्ती आ रहे हैं। भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमकी सफलता के लिए पदाधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारी दे दी गई है।इस अवसर पर जिले के पांचो विधायक मौजूद रहेंगे। दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे।
हिंन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू हिंन्दुस्थानी ने देरशाम केडीसी परिसर पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया। कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हियुवा कार्यकर्ता भी लगे हैं।