फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2125 PM accommodation to be built in 27 days

27 दिन में बनाने होंगे 2125 आवास

Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
2125 PM accommodation to be built in 27 days
27 दिन में बनाने होंगे 2125 पीएम आवास
विज्ञापन

बस्ती। मौजूदा वित्तीय वर्ष को खत्म होने में एक माह से भी कम वक्त बचा है। फिर भी जरूरतमंद परिवारों को छत मुहैया कराने की सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य से पीछे है। शेष 27 दिन में 2125 प्रधानमंत्री आवास बनाने होंगे, तभी इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य पूरा हो पाएगा।
ग्रामीणों क्षेत्रों के जरूरतमंदों को पक्का आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मिशन मोड में संचालित की जा रही है। इसके तहत वर्ष 2020-2021 में शासन स्तर से जिले को 25068 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 22943 परिवारों को प्रथम किस्त की धनराशि मिल चुकी है। प्रशासन को अप्रैल में 738 आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसे पूर्ण कर लिया गया है। योजना का लाभ लेने वाले 12434 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी किस्त की धनराशि मिल गई है। अब उनके आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन जिला 2125 भवन बनाने के लक्ष्य से पीछे छूट गया है। पीडी आरपी सिंह बताते हैं कि भारत सरकार की ओर से जो लक्ष्य दिया गया है, वह तकनीकी कारणों से जो सूची भेजी गई थी उससे अधिक आ गई है। इस वजह से 2125 भवन शेष दिख रहे हैं।
विज्ञापन

आवास निर्माण को इस तरह दी धनराशि
पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है। नींव भरवाने व जियो टैग के बाद दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाते हैं। छत लग जाने के बाद मकान की रंगाई व अन्य कार्य के लिए दस हजार रुपये लाभार्थियों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed