फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2.10 lakh duped on the pretext of job, FIR registered

Basti News: नौकरी का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh duped on the pretext of job, FIR registered
झंझरी(गाेंडा)। सीएमओ बस्ती के नाम से फर्जी नियुक्तिपत्र जारी कर 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोठी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह टीवी केबल का कार्य करते हैं। आवास विकास में एलआईसी बिल्डिंग के सामने उनका कार्यालय है, जहां प्रतीक कुमार निवासी बूढ़ादेवर से उनकी पहचान हुई थी। प्रतीक ने जिला अस्पताल में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने अलग-अलग माध्यमों से करीब 1.90 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ बस्ती के नाम से ‘सेवा प्रदाता/स्टोर कीपर’ पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि नियुक्ति पत्र देने के बावजूद आरोपी कभी कार्यस्थल पर नहीं ले गया और लगातार टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की सहमति का हवाला देकर जल्द नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। इसके तहत 11 जून 2025 को एक अन्य व्यक्ति के नाम से फर्जी शपथ पत्र और सहमति पत्र भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा 21 जून 2025 को फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र दिया गया और प्रशिक्षण के नाम पर 20 हजार रुपये वसूले गए। इसके बावजूद नौकरी नहीं दिलाई। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed