फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 participants selected for state level science exhibition

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 21 प्रतिभागी चयनित

Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
21 participants selected for state level science exhibition
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 21 प्रतिभागी चयनित
विज्ञापन

बस्ती। 50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र नाथ सिंह तथा प्रधानाचार्या नीलम सिंह रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके किया। कहा कि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति सोच विकसित करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा हो। कार्यक्रम में से 21 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।
कार्यक्रम में सीनियर संवर्ग प्रतियोगिता में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति विषय पर अमर सिंह, नूपुर चौधरी, साक्षी गौड़, अलकामा नसीब ने प्रथम और सौम्या सिंह तथा जूही कुमारी ने द्वितीय स्थान जबकि पर्यावरण में दीप्ति शुक्ल, उन्नति, नीलाक्षी मौर्य और कावेरी तिवारी ने प्रथम, अशोक कुमार पांडे, साक्षी तथा रोजी खातून ने द्वितीय स्थान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर श्रेया त्रिपाठी, मनीषा श्रीवास्तव शबनम खातून, अरीबा खान ने प्रथम तथा मनीष गुप्ता व पारुल ने द्वितीय स्थान, परिवहन तथा नवाचार पर हरिओम यादव, महिमा रानी वर्मा, प्रीति कनौजिया व दिव्यांशी ने प्रथम तथा शिवानी, अनुष्का नाथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में पर्यावरण अनुष्का पांडे ,सबा खातून, शुभी सिंह और खुशी चौहान ने प्रथम तथा उदय भान सिंह, नबील अहमद व मरियम इफा ने द्वितीय, वर्तमान नवाचार पर श्रुति मिश्रा, जागृति गोस्वामी, सनी यादव तथा प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्रथम व मनसा तथा मुस्कान चौधरी ने द्वितीय स्थान वही गणित विषय पर सुरेश सोनकर, आस्था, साक्षी व लक्ष्मी ने प्रथम एवं शमा खातून व अंतिमा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपशिक्षा निदेशक नवल किशोर ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में नरोत्तम चौधरी, आकाश वर्मा एवं श्री सच्चिदानंद मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी संधिला चौधरी, शबनम यादव, नीलम गुप्ता, आरती कुमारी, अलसबा, नजराना, सहित शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed