फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. बाल चित्रकारों को मिला अलख जगाने का ईनाम

फोटो.. बाल चित्रकारों को मिला अलख जगाने का ईनाम

Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो..  बाल चित्रकारों को मिला अलख जगाने का ईनाम
फोटो..
विज्ञापन

बाल चित्रकारों को मिला अलख जगाने का इनाम
फसलों का अवशेष-डंठल न जलाने विषयक प्रतियोगिता
कृषि विभाग ने कराई यह प्रतियोगिता, बांटा जाएगा पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जो काम लाखों के विज्ञापन से नहीं हुआ, उसे बाल-चित्रकारों ने कूंची और स्केच से कर डाला। फसलों का अपशिष्ट यानी पुआल-डंठल आदि न जलाने की थीम पर प्रेरक चित्रकारी करके बड़ों को भी चकित कर दिया। नन्हे कलाकारों का हुनर देख डीएम डॉक्टर राजशेखर कायल हुए बिना नहीं रह सके। कहा कि छोटे बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों को देख चकित हैं, जिनकी छोटी सी तस्वीर ने एक बड़ा संदेश दिया है। उप निदेशक कृषि बलराम वर्मा ने बताया कि दो सौ प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें तहसीलवार तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को नकद पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान वाले को 10 हजार, द्वितीय को साढ़े सात और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतियोगी को पांच हजार रुपये दिए गए।

सदर तहसील से बेगमखैर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता यादव, रुधौली से दिलेश्वरी इंटर कॉलेज की नादिया, भानपुर से किसान इंटर कॉलेज की कीर्ति उपाध्याय और हर्रैया तहसील से नेशनल इंटर कालेज के आशुतोष वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सदर से पांडेय इंटर कॉलेज की आकांक्षा ने द्वितीय और बेगम खैर बालिका इंका की आकांक्षा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रुधौली तहसील से द्वितीय स्थान दिलेश्वरी इंका की सायरा खातून और पूजा राव गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भानपुर से द्वितीय स्थान किसान इंका के कृष्ण मुरारी और वारिश अंसारी को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह हर्रैया से दूसरा स्थान नेशनल इंका के सुजीत और राम दास इंका के अनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed