फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   उल्लास व उत्साह के बीच योग की धूम

उल्लास व उत्साह के बीच योग की धूम

Wed, 21 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
उल्लास व उत्साह के बीच योग की धूम
योगमय हुआ जिला क्रीड़ांगन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक योग की धूम रही। स्वस्थ समाज की परिकल्पना को लेकर तय हुए इस कार्यक्रम में सभी ने उल्लास एवं उत्साह से भागीदारी निभाई। सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक कार्यक्रम की शहर से लेकर गांवों तक धूम रही।
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में लगभग पांच हजार लोगों सामूहिक योग किया। योग शिविर में शैक्षिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। योग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के अलावा सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी के अलावा आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम अरविंद कुमार सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ हर्षिता माथुर के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती में ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने किशोर बंदियों को राजयोग का अभ्यास कराया। योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी जनता इंटर कॉलेज बनकटी के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने योग किया। यहां चिकित्सकों, पुलिस के जवानों तथा क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने योग के गुर सीखे। गौर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रशिक्षक समयदीन की देखरेख में योग कराया गया। सेंट्रल एकेडमी में प्रबंधक जेपी तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बच्चों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार भारती की इकाई ने चित्रकार डॉ. नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग से संबंधित पेंटिंग प्रस्तुत कर समाज को योग से जुटने का संदेश दिया। जिला कारागार में योग प्रशिक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बंदियों और जेल कर्मियों को योग और प्राणायाम कराया। योग दिवस पर आरसीसी पब्लिक स्कूल में योग शिक्षक शुभ्रा बरनवाल ने बच्चों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। हियुवा ने झिनकू लाल इंटर कॉलेज परिसर में विधायक रवि सोनकर और डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी को पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात पौधरोपण किया गया। लोगों को योगाभ्यास कराया गया। श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर परिसर में लोगों ने प्राचार्य की अगुवाई में योगाभ्यास किया।
केंद्रीय विद्यालय में योग शिविर का आयोजन केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के दिशा निर्देश में किया गया। यहां योग शिक्षक जय प्रकाश यादव ने योगाभ्यास करा कर लोगों को योग से जुड़े तमाम पहलुओं को प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग परिसर में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह के संयोजकत्व में विद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने योगाभ्यास किया। 47वीं बटालियन के तत्वावधान में खैर इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षित कैडेट मनीष कुमार ने योगाभ्यास कराया।

सपा ने निकाली साइकिल रैली
योग दिवस पर जहां एक ओर समूचा तंत्र योगाभ्यास में जुटा था वहीं समाजवादी पार्टी ने इससे अलग साइकिल रैली निकाली। प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य यादव और महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित रैली को जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। शहर के विभिन्न चौराहों और मुहल्लों से यात्रा गुजरी। महसों प्रतिनिधि के अनुसार योग दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साईकिल चक्र यात्रा निकाल कर पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव की अगुवाई में निकली यह यात्रा भुवनी से पाकरदार, हलुवपार, नारवाली, खदरा,मुरातपुर, होते हुए भवानीपुर बाजार में संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed