{"_id":"6a9db4cea1952f0359094b97","slug":"11-roads-will-be-improved-under-the-chief-ministers-village-road-scheme-1103-crore-will-be-spent-basti-news-c-207-1-bst1005-166106-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सुधरेंगी 11 सड़कें, खर्च होंगे 11.03 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सुधरेंगी 11 सड़कें, खर्च होंगे 11.03 करोड़
विज्ञापन
रामनगर भटोलवा मार्ग बदहाल संवाद
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए 11 ग्रामीण मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित इन सड़कों पर 11 करोड़ तीन लाख 34 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कें बनने से करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा और गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें लंबे समय से कच्ची या जर्जर हैं। बारिश के दिनों में इन पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को बाजार और मुख्य मार्गों तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़कों के निर्माण से इन इलाकों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन सड़कों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित 11 मार्गों की कुल लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। ग्रामीण मार्गों को मुख्य लिंक मार्गों से जोड़ने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इन सड़कों का होगा निर्माण
रामनगर-गनेशपुर-भटोलवा मार्ग से झलहा मार्ग।
छपिया मंझरिया मार्ग से कबरा होते हुए कुसुमा मार्ग।
कटैया-कसैला-हथिरजा मार्ग से बहलोलवा हरिजन बस्ती वाया बगही मार्ग।
छपिया लुटावन से काली मंदिर होते हुए ओड़वारा हरिजन बस्ती मार्ग।
ग्राम सभा बनकसी से सिहोरवा पुल, एमडी स्कूल होते हुए बनकसी मार्ग।
डारीडीहा-भदेश्वरनाथ मार्ग से यादवपुरवा होते हुए भैंसहिया मार्ग।
अहरा-बनकटी मार्ग किमी तीन से बोदवल ग्राम तक मार्ग।
सुबखर-फिरोजपट्टी-हकीम राइस मिल से सिकरा खुर्द पिच तक मार्ग।
रामपुर-अहरा-जिगिना मार्ग से भरवालेया अंबेडकर मूर्ति होते हुए मड़हवा तक मार्ग।
जगुई पिच मार्ग से पुरवा होते हुए गोविंदपुर हरिजन बस्ती तक मार्ग।
अरईल पिच मार्ग से महड़वा पिच तक मार्ग।
-- -- -- --
बोले ग्रामीण
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों पर सफर करना मुश्किल है। सड़क पक्की होने से गांव से लिंक मार्ग तक पहुंचना आसान होगा। बारिश में सड़कें कीचड़ से सन जाती हैं।
-मो. हसन, गनेशपुर
सड़क बनने की उम्मीद जगी है। गनेशपुर क्षेत्र में कई सड़कें खराब हैं। रामपुर से झलहा मार्ग की हालत भी काफी खराब है। निर्माण होने से आवागमन में सहूलियत होगी। काम के दौरान गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
-अनिल, शिवनगर
कोट
जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों पर सर्वे कर सड़कों की कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-आनंद कुमार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, बस्ती मंडल