फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   200 bigha wheat crop fired

आग ने मचाई तबाही, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 16 Apr 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
200 bigha wheat crop fired
आग ने मचाई तबाही, दो सौ बीघे गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चमरिया, तकियवा, बाढूजोत व धमौरा के सिवान में शनिवार को लगी आग में करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल व डंठल जलकर राख हो गया। खंड विकास अधिकारी सांऊघाट रमेशदत्त मिश्र ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
चमरहिया सिवान में रामकिशन, छठीराम, नरपत, रामसेवक, कोमल, महेंद्र चौधरी, राम चरण सिंह, संगीता राजनारायण, जितेंद्र, संतोष, सुभाष यादव, धर्मेंद्र चौधरी, भारत यादव, दीपक, चरण सिंह, लालमन, बहादुर, रामा, रामअजोर, सुमेर, रामसूरत, कृष्णचंद्र, इंद्रभान, रामकेवल, रामचरित्र बाढ़ूजोत सिवान में शकुंतला, राम सूरत, समुंदर, जलालुद्दीन, सैरुन्निनिशा, दिनेश सहित किसानों का करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन करने के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग से पांच झोपड़ियां राख, भैंस झुलसी
कलवारी/दुबौलिया। जिले के विभिन्न दो स्थानों पर आग लगने से पांच झोपड़ियां राख हो गईं। थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण चार झोपड़ियां जल गईं। शनिवार देर शाम गांव में भीम चौधरी की झोपड़ी अचानक धू-धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते चतुर्भुज, टांसी व राजमन विश्वकर्मा के घर को अपने आगोश में ले लिया। टांसी की झोपड़ी में बंधी भैंस भी झुलस गयी है। ग्रामीणों व फायर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसी क्रम में दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर पांडे गांव में छप्पर में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। रामसुंदर चौधरी गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रात में रहते थे। शुक्रवार देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा मोटर ट्रैक्टर, थ्रेशर, आदि उपकरण सहित करीब 10 कुंतल गेहूं, फर्नीचर, भूसा तथा कुछ नकदी जलकर राख हो गई। राजस्व कर्मी कमलेश मिश्र ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed