{"_id":"58e67ce74f1c1b081a5b4929","slug":"20-diwan-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ वाले 20 सिपाही दीवान लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ वाले 20 सिपाही दीवान लाइन हाजिर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाईदार पोस्टिंग का मजा लूट रहे 20 सिपाही, दीवान लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। इसके अलावा एसपी ने समय अवधि पूरा कर चुके 55 सिपाहियों को भी फेंट दिया है। फिलहाल कानून व्यवस्था की ड्यूटी और रि-पोस्टिंग के आरक्षी, मुख्य आरक्षी हटाए गए हैं। मिनिस्टीरियल स्टाफ को अभी नहीं छेड़ा गया है।
दो दिन पहले आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने सभी 11 जिलों के थानों में लंबे समय से जमे 679 पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का फरमान जारी किया था। जिनमें पाया गया कि 212 पुलिसकर्मी निर्धारित तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद जमे हैं। ऐसे बस्ती रेंज में 97 पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिनमें बस्ती में 55, सिद्धार्थनगर में 27 और संत कबीर नगर में तैनात 15 जवान तबादला मानक पार कर चुके हैं। इस क्रम में सभी का बुधवार रात तबादला किया गया। एसपी का कहना है कि सभी को तत्काल नई तैनाती पर आमद कराने को कहा गया है।