फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 Carore will Expanditure for Water

Basti News: खर्च होगा बीस करोड़, 25 हजार आबादी को मिलेगा पानी.....

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
20 Carore will Expanditure for Water
खर्च होगा बीस करोड़, 25 हजार की आबादी को मिलेगा पानी
विज्ञापन

बस्ती। जिले की नई नगर पंचायत गनेशपुर में ‘अमृत योजना -दो’ के तहत लगभग 25 हजार नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए नगरीय जल निगम के इंजीनियरों ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें तकरीबन 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नगरीय जल निगम ‘अमृत दो’ फेज के तहत गनेशपुर नगर पंचायत पेयजल योजना के नाम से नया प्रोजक्ट तैयार कर रहा है। इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्र में चार जगह भूमि की मांग की गई है। सहायक अभियंता वीनस चौधरी के अनुसार तीन जगह 40 मीटर लंबा व 30 मीटर चौड़ा और एक जगह 15 मीटर लंबे व 15 मीटर चौड़ी जगह की जरूरत पड़ेगी। इसमें ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गनेशपुर नगर पंचायत में वर्तमान में 1100 किलोलीटर का एक टैंक संचालित हो रहा है। इसके अलावा 400 केएल, 350 केएल व 750 केएल के तीन और वाटर हेड टैंक स्थापित किए जाने हैं। विभागीय अभियंताओं के अनसार तीन वाटर हेड टैंक, चार ट्यूबवेल, स्टॉफ क्वार्टर व चहारदीवारी को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। तकरीबन 100 किमी पाइपलाइन बिछाने का भी जरूरत पड़ सकती है। भूमि उपलब्ध होते ही इस योजना को जमीन पर उतारने का काम चालू हो जाएगा और नागरिकों को शुद्ध पेयजल योजना का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नागरिकों ने जताई खुशी
गनेशपुर नगर पंचायत के नागरिक राहुल निषाद, अमन राजभर, राजा बाबू यादव, इंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र राजभर, संतराम यादव, मेवालाल निषाद, राम धीरज यादव, देवी लाल राजभर, तुलसी राम राजभर, लालता प्रसाद गौतम व हीरा लाल राजभर आदि ने प्रसन्नता जताई है।

---
तैयार किया जा रहा नक्शा
नगरीय जलनिगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी ने बताया कि गनेशपुर नगर पंचायत को अमृत योजना-2 पेयजल के तहत संतृप्त करने के लिए मैप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed