{"_id":"62d05f8a0fdc8914006d35d5","slug":"2-arrested-in-theft-basti-news-gkp4436939123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दो गिरफ्तार, एलसीडी टीवी, लैपटॉप, स्कूटी, नकदी आदि बरामद
ताला लगाकर छोड़े गए घरों में चोरी करते थे आरोपी
कोतवाली क्षेत्र की चोरी की तीन घटनाओं को किया कबूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से ताला लगाकर छोड़े गए घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के कचहरी स्थित पंडित अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह के पास से बृहस्पतिवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एलसीडी टीवी, लैपटॉप, स्कूटी, 4750 रुपये नकद व मोबाइल आदि बरामद किया गया है।
आरोपियों में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा निवासी आकाश सोनकर और संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के चंगेरा मंगेरा हाल मुकाम खौरहवा कोतवाली बस्ती निवासी सिकंदर उर्फ रोहित पांडेय शामिल हैं। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी आशीष श्रीवास्तव की तरफ से 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए ले जा रहे थे। पंडित अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह के पास से टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में शहर में हो रही चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात दोनों ने कबूल की है। इसमें दो दिन पहले सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मकान से लैपटॉप आदि चोरी करने का मामला शामिल है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि इस गिरोह में इन दोनों के अलावा अन्य चोरों का पता चला है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इनमें सिकंदर के विरुद्घ पुरानी बस्ती थाने में आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट, चोरी आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आकाश के विरुद्ध कोतवाली थाने में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।