{"_id":"5b58b9614f1c1b27618b6d74","slug":"191532541281-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अ1ारेडीहा में डायरिया का प्रकोप, पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अ1ारेडीहा में डायरिया का प्रकोप, पांच भर्ती
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
अमारेडीहा में डायरिया का प्रकोप, पांच भर्ती
उल्टी-दस्त से कई पीड़ित, जानकारी के बाद एसडीएम ने भेजी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमारेडीहा मे तीन दिन से उल्टी-दस्त से कई पीड़ित हैं। उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद पहले यह लोग निजी डॉक्टरों की शरण में गए, मगर जब उनकी हालत और बिगड़ने लगी तो प्रधान ने सूचना एसडीएम को दी। जानकारी के बाद एसडीएम ने मौके पर डॉक्टरों की टीम भेजी है। जहां से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है।
एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा की ओर से दी गई सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक विश्वास ने एएनएम को गांव भेजा। यहां से उल्टी-दस्त से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 18 वर्षीय रंजना, 10 वर्षीय साहिल, 25 वर्षीय खुशबू, 24 वर्षीय कुसुम व 42 वर्षीय कुमारी भर्ती कराया गया हैं। ग्राम प्रधान राम पुजारी गौड़ व जगदीश चौरसिया ने बताया कि गांव में पीड़ितों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक विश्वास ने बताया कि जो मरीज गंभीर रूप से पीड़ित थे, उनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाकी के लिए गांव में डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई हैं। सभी की हालत सामान्य है।