फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मंदिर के पोखरे को गंदा करने का आरोप

मंदिर के पोखरे को गंदा करने का आरोप

Wed, 28 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पोखरे को गंदा करने का आरोप
कलवारी से ककरहवा नेपाल बॉर्डर तक बन रहे हाइवे के किनारे नाला निर्माण को लेकर गांव वालों ने आपत्ति जताई है। डीएम से मिलकर कहा कि मंदिर के किनारे पोखरे पर नाले का गंदा पानी गिराने के लिए नाली का निर्माण कर रहे हैं। पुजारी सहित गांव वालों ने नाला निर्माण को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार सिंह ने एनएच के परियोजना निदेशक को तत्काल स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एनएच के पीडी आशीष शुक्ल ने बताया कि इसकी जानकारी मंत्रालय को दे दी गई है। कहा कि जो भी निर्देश मंत्रालय से मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। डीएम से मिलने आए मंदिर के पुजारी जय प्रकाशधर द्विवेदी, रामजी गुप्त, संजय गुप्त, राधेश्याम जायसवाल और मोनू सहित अन्य ने बताया कि नगर बाजार सड़क पर दुर्गाजी काफी पुराना मंदिर है, मंदिर के किनारे पोखरे पर श्रद्धालु पूजा और स्नान करते हैं, शादी विवाह के कार्यक्रम तय होते हैं। सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण हो रहा है जिसका गंदा पानी मंदिर के पोखरे में जाकर गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed