{"_id":"627ff1dd2f229f45cf5f998d","slug":"19-59-carore-budget-pass-basti-news-gkp43687596","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत बैठक में पास हुआ 19.59 करोड़ का लेबर बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत बैठक में पास हुआ 19.59 करोड़ का लेबर बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19.59 करोड़ का श्रम बजट पास
दुबौलिया (बस्ती )। ब्लॉक सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बैठने के लिए कुर्सी न मिलने से प्रधानों ने बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मान मनौव्वल के बाद सभी शांत हुए। बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी सदस्याओं की सहमति से 19.59 करोड़ का लेबर बजट पास हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख गीता यादव ने की।
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। गांवों के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जरुर सहयोग लिया जाए। प्रमुख गीता यादव ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। बीडीओ वर्षा बंग ने बताया कि गांवों का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। बैठक में सेमरा प्रधान प्रतिनिधि लल्लू सिंह कहा कि उनके ग्राम पंचायत में पुष्टाहार का वितरण समय से नहीं किया जा रहा है। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रभाकर चौधरी, तालेवन यादव, सुनील सिंह, गुलाब चंद सोनकर, अमरनाथ चौधरी, शिव प्रसाद सिंह, अमन पांडेय, विनोद पाठक, नवी अहमद, राजेश यादव, राधेश्याम वर्मा, अवधेश सिंह, रमाशंकर साहू आदि मौजूद रहे।