फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रेशम के धागे से बहना ने बांध लिया संसार

रेशम के धागे से बहना ने बांध लिया संसार

Sun, 26 Aug 2018 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 26 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
रेशम के धागे से बहना ने बांध लिया संसार
सोनहा थाना पर पुलिस कर्मियों को महिलाओं ने राखी बांधी। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। श्रावण मास पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर बहनों ने कच्चे-पक्के धागे से भाइयों का संसार बांध लिया। बदले में भाइयों ने ताउम्र रक्षा का वचन दिया। छोटी बहना हो या बड़ी, सभी त्योहार पर इतराती नजर आई। भाई भी रक्षा के रंग में सराबोर हुए।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर रिश्तों को मजबूत करने में न बहनें पीछे थी, न ही माथे पर चंदन-कुमकुम का तिलक लगाए राजा भइया। उनकी खुशियों में नहाए अभिभावक के हृदय से स्वत: ही आशीष के भाव उमड़ते-घुमड़ते रहे। पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच मिठाइयों-पकवानों का दिनभर दौर चलता रहा। शुभ मुहूर्त के इंतजार में सुबह से ही बहनें थाली सजाकर इंतजार करने लगीं। दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त आते ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर शहर व गांव के अधिकतर बाजारों में राखी व मिठाई की दुकानों को छोड़कर बाकी जगह सन्नाटा रहा लेकिन शाम होते ही बाजार गुलजार हो गए।
विज्ञापन


मिठाई व राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
मौसम विपरीत होने के बावजूद राखी के दिन मिठाई और राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। सुबह से ही कई दुकानों और टैक्सी-बसों में खचाखच भीड़ रही। रक्षाबंधन पर सवारियों को लेकर खूब मारामारी रही। बसों में भीड़ का आलम यह रहा कि पैर रखने की जगह नहीं रही। डग्गामार वाहनों ने भी लोग भरकर जा रहे थे। आटो वालों की तो चांदी रही। चालकों ने लोगों से मनमाफिक किराया वसूला। यात्रियों ने बसों की छतों और पायदानों पर लटकर यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-पैसा के दौर में हावी रहा बाजार
घर के चरखे में काते गए कच्चे धागे से बना रक्षासूत्र बांधकर भाइयों, गुरुओं, वरिष्ठों, माता-पिता, भाई-बंधु से रक्षा-सुरक्षा का वचन लेने की परंपरा है। पर साल-दर-साल बाकी त्योहारों की तरह इस पर भी बाजार ऐसा हावी हुआ कि मायने ही बदलते गए। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रघुवर पांड़े कहते हैं कि स्टेट्स सिंबल बनता गया। कह सकते हैं कि रक्षाबंधन पर्व पर फैशन और भौतिकवाद का बोलबाला है। बाजार पर अच्छी पकड़ रखने वाले व्यापारी अमित कुमार सिंह कहते हैं कि बड़ी कंपनियों के लिए राखी करोड़ों का बाजार बन चुकी है।

पुलिस को राखी बांध मांगा सुरक्षा का आशीष
बस्ती। त्योहार में सुरक्षा ड्यूटी पर डटे पुलिस जवानों को भाई-बहन के पर्व का हिस्सा बनने की शासन स्तर से छूट पाकर उत्साह देखते ही बन रहा था। थानों में क्षेत्र की बेटियों का हुजूम उमड़ पड़ा। थानेदार से लेकर फालोअर और सीओ से लेकर डीआईजी तक उमंग में लबरेज दिखे। पहली बार सोशल मीडिया पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को त्योहार की शुभकामना नि:संकोच आदान-प्रदान करते देख थोड़ी हैरानी हुई लेकिन मौजूदा सियासी माहौल में किसी को यह अप्रत्याशित नहीं लगा। सबसे चार कदम आगे रहने वाले एसपी दिलीप कुमार दोपहर के समय अचानक महिला थाना पहुंच गए। एसपी के जनसंपर्क अधिकारी इंस्पेक्टर डीके मिश्र ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह के अलावा उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से न केवल राखी बंधाया, बल्कि उन्हें उपहार-आशीर्वाद भी दिया। एसपी ने बताया कि घर-परिवार से दूर महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को कमी न खले, इसलिए यह पहल की गई। कमिश्नर अलका टंडन भटनागर, डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम डॉ. राजशेखर समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अपने कैंप कार्यालयों पर रक्षाबंधन मनाया। कलवारी में सीओ अरविंद वर्मा, एसओ संजय शुक्ल की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ त्योहार मनाया गया। सोनहा थाने में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। पुलिस कर्मियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में रक्षाबंधन के त्योहार का सबसे बड़ा सुखद पहलू यही रहा।


 भाईयों ने उपहार दे दिलाया अपनेपन का एहसास
बस्ती। ग्रामीण इलाकों में राखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तो भाईयों ने बहनों को उपहार देकर अपनेपन का एहसास कराया। इस बार थानों पर भी पुलिस के अधिकारियों व जवानों को राखी बांधा। यहां पुलिस ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव में रविवार को रक्षा बंधन के पर्व पर सीओ हर्रैया राहुल पांडेय, हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिल मुनि सिंह अपने हमराहियों के साथ गांव की सैकड़ों बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। बहनों को बेहतर सुरक्षा का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रवीण सिंह शिम्पू के आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीओ राहुल पांडेय ने कहा कि यह पर्व भाई बहनों के अटूट रिश्ते को कायम रखता है। साथ ही हर भाई का यह कर्तव्य है कि वह अपनी बहनों के लिये हमेशा तत्पर रहे। इस मौके पर दयाशंकर सिंह, महाबीर पाल, ग्राम प्रधान भवानी भीख, मनीष पांडेय, दीपू, अरुण कुमार, राजवीर शर्मा और कनिकराम पाल आदि मौजूद थे।

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मना। थाना क्षेत्र से बालिकाओं व महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई भी खिलाई। प्रभारी निरीक्षक ने उपहार दे उनकी सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी असनहरा दिलीप कुमार सिंह, दान बहादुर पांडेय, अमरीश यादव, विजय प्रताप यादव, कन्हैया जायसवाल और गुड्डू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed