{"_id":"5b64a1a24f1c1b8d3e8b4f17","slug":"181533321634-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ को पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ को पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ को पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन
विक्रमजोत की आठ ग्राम पंचायतों में उपचुनाव
17 को मतदान, 20 अगस्त को होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत।ब्लाक क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में उपचुनाव की प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हो जाएगी। 17 को मतदान 20 अगस्त को मतगणना होगी। ब्लॉक में क्षेत्रवार आरक्षण का विवरण सूचनापट्ट पर प्रदर्शित किया गया है। बटौली, रूपगढ़, नियामतपुर, दूबौलीदूवे, जमौलिया, खम्हरिया, देवकलीरानी, चंद्रपलिया में एक- एक पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है। एडीओ पंचायत आनंद स्वरूप सिंह ने बताया कि पिछले छह महीने में आठ पंचायत सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के कारण पद रिक्त हो गए थे। इसमें तीन महिलाएं, पांच पुरुष शामिल हैं। नियमावली के अनुसार सूचना जिला निर्वाचन पंचायत को भेजी गई थी। ब्लॉक के चुनाव अधिकारी व कप्तानगंज के प्रभारी पशु चिकित्सक रिटर्निंग आफीसर डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि आठ पंचायतों में सदस्य का चुनाव किया जाना है। इसमें तीन पिछड़ा, एक अनुसूचित, एक महिला व तीन अनारक्षित हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री आठ अगस्त, इसकी जांच नौ व दस अगस्त को होगी। पर्चा वापसी व प्रतीक चिह्नों का वितरण ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। उपचुनाव तय मतदान स्थलों होगी। चुनाव की मतगणना क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर होगी। यहीं से 20 अगस्त को मतगणना के परिणाम घोषित होंगे।