फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   टांडा में टूटा जेब्रा कंडक्टर, मंडल में बिजली संकट

टांडा में टूटा जेब्रा कंडक्टर, मंडल में बिजली संकट

Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
टांडा में टूटा जेब्रा कंडक्टर, मंडल में बिजली संकट
फोटो
विज्ञापन

टांडा में टूटा जेब्रा कंडक्टर, मंडल में बिजली संकट
राष्ट्रीय आपदा बचाव दल के साथ इंजीनियर्स टीम भी पहुंची
सरयू नदी के नौरहनी घाट के पास डैमेज हुई 220 केवी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। टांडा से विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित करने में जुुटे बिजली निगम को शुक्रवार की सुबह एक और झटका झेलना पड़ा। यहां सरयू नदी के नौरहनी घाट के पास स्थित 220 केवीए की आपूर्ति देने वाला जेब्रा कंडक्टर टूट गया। इसके चलते मंडल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। कंडक्टर टूटने की जानकारी होते ही मौके पर एनडीआरएफ यानी राष्ट्रीय आपदा बचाव बल की टीम के साथ बिजली निगम की तकनीकी टीम भी पहुंच गई है। टीम इसे व्यवस्थित करने में जुटी है, मगर देर शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका था।
विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार से शहरी क्षेत्र में 18 घंटे और ग्रामीण इलाके में 12 घंटे आपूर्ति की घोषणा की थी। लाइनों को दुरुस्त करने की कवायद अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि सुबह अचानक टांडा के नौरहनी घाट स्थित 220 केवीए का तार जेब्रा कंडक्टर टूटने के कारण नदी में गिर गया। इसकी सूचना जैसे ही जिले में पहुंची निगम के मुख्य अभियंता इं. ओपी यादव मय दलबल मौके के लिए रवाना हो गए। इधर, राष्ट्रीय आपदा बचाव बल भी वहां पहुंच गया है। दोनों टीमें नदी में गिरे तार को ठीक करने के लिए स्टीमर और अन्य संसाधनों को लेकर उतर गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता इं. ओपी यादव ने बताया कि यूं तो पहले से ही मंडल को गोरखपुर से मिलने वाली आधी आपूर्ति से ही काम चलाया जा रहा था। क्योंकि टांडा फीडर पर शुक्रवार से काम होना था। जेब्रा कंडक्टर डैमेज होने से काम बढ़ गया है। मंडल के शहरी क्षेत्र में 18 तो ग्रामीण इलाके में महज 12 घंटेे की आपूर्ति दी जा रही है। चूंकि, तार नदी में गिरा है। इसे स्टीमर से नदी में उतरे एनडीआरएफ टीम के लोग ठीक कर रहे हैं। परिस्थितियां भी विपरीत हैं। एक तो बाढ़ ऊपर से बारिश से कार्य में बाधा आ रही है, मगर युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed