फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तूफान से पहले अलर्ट की आफत

तूफान से पहले अलर्ट की आफत

Tue, 08 May 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
तूफान से पहले अलर्ट की आफत
weather

विज्ञापन

बस्ती। मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी आगरा सहित कई स्थानों पर सच साबित होते देख तूफानी मौसम के अलर्ट की अहमियत बढ़ गई है। समाचार माध्यमों के जरिए कभी 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी सुनकर लोग डरे हैं। ग्लोबल वार्मिंग का नफा-नुकसान बता रहे मौसम मर्मज्ञ आसन्न खतरे की गंभीरता बताते हैं तो किसानों के हलक सूखने लगते हैं। लेकिन सरकारी तंत्र को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। लोग अब कहने लगे हैं कि तूफान तो बाद में आएगा लेकिन अलर्ट का तूफान पहले ही आ चुका है।
उपग्रह के रडार से हवाओं की नब्ज भांपने में सक्षम मौसम विभाग के पूर्वनुमान को आधार बनाकर तमाम जिलों में अलर्ट के साथ साथ बचाव के उपाय और सुझाव जारी किए जा रहे हैं। जहां-तहां स्कूल कालेज भी बंद कर दिए गए हैं। लेकिन यहां आम आवाम को न तो बचाव के उपाय बता रहा न ही आपात स्थिति में जरूरत की चीजों का प्रबन्ध करने में दिलचस्पी दिखा रहा। डीएम सुशील कुमार मौर्य के अनुसार जिले के मौसम के बारे में संबंधित विभाग सतर्क है। यहां अभी खतरे जैसी बात नहीं है फिर भी प्रशासन पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बीच तीन डिग्री गिर सकता है पारा
मौसम विज्ञानियों ने बस्ती मंडल सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान व्यक्त किया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मध्य यूपी के पूर्वी एरिया में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में हवाओं की रफ्तार दो गुना हो सकती है। चूंकि अमीन से काफी ऊष्मा निकलकर नमी वाली हवाओं से लगातार टकरा रही हैं इसलिए बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा का विषय बनी उदासीनता
मंगलवार को भी पश्चिमी और मध्य यूपी सहित तमाम क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की सूचनाएं आती रहीं। इस बीच कचहरी, रोडवेज-रेलवे स्टेशन पर लोग चर्चा करते सुने गए कि यहां प्रशासन मौसम के बारे में सूचनाएं नहीं दे पाता। निरंजनपुर के कपींद्र सिंह, बहादुरपुर के धौरहरा निवासी हरिनारायण सिंह मुन्ना, भुवनेश सिंह आदि के अनुसार सेटलाइट से छोटी-छोटी एरिया का आंकलन संभव है लेकिन यहां इसमें रुचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed