फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खतरे में दो प्राथमिक विद्यालयों का वजूद

खतरे में दो प्राथमिक विद्यालयों का वजूद

Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खतरे में दो प्राथमिक विद्यालयों का वजूद
विक्रमजोत (बस्ती)। दो दिन से घाघरा का जल स्थिर रहने के बावजूद कल्याणपुर व भरथापुर के पश्चिमी छोर पर जबरदस्त कटान हो रही है। वहां के दो सौ मीटर क्षेत्र में नदी का पानी वापस लौटकर भीषण कटान कर रहा है। जिससे प्राथमिक स्कूल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

मुख्य धारा के विद्यालय करीब हो जाने से खतरा ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि दोनों तरफ ईंट भरे बोरे से पाटकर कटर बनाए गये थे लेकिन जलस्तर बढ़ते ही उनमें से ज्यादातर डूब गए। जिसमें भारतीय सेना की 12 हेक्टेयर भूमि भी डूब गई है। जिसमें किसान वार्षिक पट्टे पर खेती करते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी घटने से कटान तेज होने की संभावना है।
गौरिया नयन स्थित बाढ़ चौकी पर तैनात बाढ़ प्रखंड अधिकारी कैम्प करने के बजाय हाजिरी लगाने तक सीमित हैं। बांध के 11 स्पर में सात पहले से खस्ताहाल हैं। इस वर्ष बने भदोई स्पर की नोज भी एक सप्ताह पहले धंस चुकी है। मजदूर और बोल्डर के अभाव में नोज मरम्मत कार्य भी हफ्ते भर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलें डूबीं, किसान परेशान
रौद्र रूप ले रही घाघरा का जलस्तर स्थिर होने से भले ही अफसरों ने राहत की सांस ली हो,किसानों के सिर से संकट के बादल अभी नहीं छंटे हैं। ज्यादातर फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। बिना बांध वाले स्थानों व दूसरे तटबंधो को पार करके तेजी से पानी खेतों में पहुंच रहा है। जिससे केशवपुर, भदोई, लालपुर गांव की फसलें डूबने लगी हैं। धान व गन्ने के अलावा पशुओं के चारे के लिए बोई चरी व बरसीम भी चौपट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed