{"_id":"68658efc34e882bb550633d1","slug":"17-village-heads-honored-for-active-participation-in-tb-eradication-basti-news-c-207-1-bst1004-139329-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी के लिए 17 ग्राम प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी के लिए 17 ग्राम प्रधान सम्मानित
Thu, 03 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी के लिए 17 ग्राम प्रधान सम्मानित किए गए। बुधवार को रामनगर ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ राजेश सिंह ने बसडिलिया, बडोखर, बडौगी, बैदौली उर्फ दुबौली, बेलगडी, करायन, कोल्हुई, सिसवाबुर्जुग, पेल्हनी,सकतपुर, तुसायल, असुरैना, गंधरिया बुजुर्ग व लोढवा आदि गांवों के प्रधानों की सराहना की।
ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) अब छिपाने का विषय नहीं है। जांच कराकर इलाज कराने की आवश्यकता है। जांच और इलाज सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह निशुल्क है। क्षयरोग विभाग की ओर से एसटीएस भूखंड प्रताप चौरसिया व एसटीएलएस अशरफ अली के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी, गिरजेश यादव, मनोज सोनी, हरिनारायण पांडेय, रामसागर, परमानंद, खालिद अली, गिरजेश मिश्रा, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद