फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक खिड़की के चलते घंटों लाइन लगाने की मजबूरी

एक खिड़की के चलते घंटों लाइन लगाने की मजबूरी

Tue, 18 Jun 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक खिड़की के चलते घंटों लाइन लगाने की मजबूरी
एक टिकट खिड़की के चलते घंटों लाइन लगाने की मजबूरी
विज्ञापन


- आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट खिड़की होने के चलते यात्रा करने के लिए पहुंच रहे यात्रियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इस दौरान कई लोगों को टिकट के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है। फिर बिना टिकट यात्रा यात्रा करने को मजबूर होता है।
बभनान रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा है। मौजूदा समय में यहां दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, बिहार सहित विभिन्न स्थानों को यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां एक ही आरक्षण टिकट काउंटर है, जिस पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक लंबी लाइन लगी रहती है। हालांकि एवीटीएम मशीन तो लगाई गई है, लेकिन अक्सर यह बंद रहती है। महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर पर दो पंखे लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह टिकट के लिऐ लाइन में लगे दुर्विजय, आसाराम, मोहित, कनकलता, रामसागर ने बताया यहां पर लगे पंखे चल नहीं रहे हैं। इसके चलते गर्मी में धक्का खाकर टिकट लेना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निरंजन यादव ने बताया सुबह शाम अधिक ट्रेन होने के चलते टिकट काउंटर पर भीड़ हो जाती है। टिकट खिड़की की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed