फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी

यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी

Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी
विज्ञापन

हाईस्कूल 21446 इंटर में 24797 कॉपियां जांची जा चुकी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन के चौथे दिन सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कुछ तेजी दिखाई दी। इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में 14403, जीजीआईसी में 10394 हाईस्कूल के श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 11868 तथा जीआरएस इंटर कॉलेज में 9578 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हुआ। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से 102645 कॉपियां प्राप्त हुईं हैं। इसमें 10394 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सैन्य विज्ञान तथा अंग्रेजी विषयों की कॉपियां अधिक हैं। इसके लिए अलग से शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया जाएगा।

जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने कहा कि 1,08,684 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आईं हैं। अभी तक 14403 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। जीआरएस इंटर कॉलेज के मूल्यांकन इंचार्ज ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि बोर्ड की ओर से 1,12,901 कॉपियां प्राप्त हुुुईं है। इसमें 9578 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला ने कहा कि हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, कम्प्यूटर, उर्दू में कुल 92649 कॉपियों में से 11868 का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed