{"_id":"5981b3a34f1c1b27738b4cd8","slug":"151501672355-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल संपति की लिखाई हुई मंहगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल संपति की लिखाई हुई मंहगी
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहरी क्षेत्र के आवासीय इलाकों में पांच और खेती पर दस प्रतिशत की स्टांप बढ़ोत्तरी हो गई है। शहर में प्रति वर्ग मीटर 25 हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपये कर दिया गया है। यानि शहर में अगर कोई एक विस्वा जमीन लिखाता है तो अब उसे 2.21 लाख के सापेक्ष 2.30 लाख रुपये का स्टांप लगाना होगा। 31.63 लाख डीएम सर्किल रेट के स्थान पर 32.89 लाख के सर्किल रेट पर स्टांप शुल्क देना होगा। शहर में एक बिस्वा जमीन की मालियत वर्तमान में 32.89 लाख रुपये आंकी गई है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने व्यवसायिक रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। व्यवसायिक का दर प्रतिवर्ग मीटर 50 हजार रुपये है। अधिक रेट न बढ़ाने के लिए अधिवक्ताओं ने प्रशासन और विभाग के अफसरों को धन्यवाद दिया।
मुख्यालय स्थित उप निबंधक कार्यालय में पहली अगस्त से बढ़े हुए डीएम सर्किल रेट से रजिस्ट्री करना शुरू कर दिया है। बढ़े हुए दर से विभाग को वित्तीय वर्ष 2017-18 में लगभग दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने वाली है। पिछले वर्ष इस कार्यालय ने 38.55 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था। नए स्टांप दर की जो सूची जारी की गई है, उनमें अमहट पुल से कचहरी, कंपनीबाग चौराहा, गांधीनगर होते हुए बायपोखर की सीमा तक प्रति वर्ग मीटर एक हजार रुपये बढ़ाया गया है। पहले इन स्थानों पर प्रति वर्ग मीटर 25 हजार की मालियत पर स्टांप् शुल्क देना पड़ता है, अब 26 हजार पर देना पड़ेगा। यही दर दक्षिण दरवाजा से पंकज टाकीज से रेलवे स्टेशन तक रहेगा। पांडेय बाजार से मेंहदावल रोड, डुमरियागंज रोड, बांसी रोड के बीच जमीन लिखाई पर 22 हजार प्रति वर्ग मीटर के स्थान पर 23 हजार के दर से स्टांप शुल्क देना होगा। सात फीसद के दर से स्टांप देने का प्राविधान है।