फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   150 laborers from Purvanchal held hostage in Nigeria

Basti News: नाइजीरिया में बंधक बनाए गए पूर्वांचल के 150 मजदूर

Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
150 laborers from Purvanchal held hostage in Nigeria
बस्ती/सल्टौआ। टूरिस्ट वीजा के सहारे रोजी-रोटी के तलाश में पश्चिमी अफ्रीका के नाइजीरिया शहर गए बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर जिलों के 150 मजदूरों को बंधक बना रखा है। कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया इससे वे वतन वापसी नहीं कर पा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर परिजन परेशान हैं। मजदूरों के परिजनों ने ऑनलाइन कर प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास से उनकी वतन वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खरहरा जप्ती गांव निवासी विनोद कुमार, राकेश कुमार, पन्नालाल, मो. कलीम, अब्दुल करीम, मो. गफ्फार, मो. खुशियाल, मो. यासीन, सफी अहमद व सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी सद्दाम ऑयल रिफाइनरी कंपनी में वेल्डर व टेक्नीशियन का काम करते हैं। लोगों ने बताया कि ये लोग केमीटेक कंपनी बड़ौदा के माध्यम से 8 दिसंबर 2021 को पश्चिमी अफ्रीका के नाइजीरिया शहर में डागोंट आयल रिफाइनरी लिक्की फ्रीजोन लागोस में काम करने गए थे। 17 माह तक कंपनी में काम किया, मगर जब हम लोग अपना वेतन मांगने लगे तो कंपनी ने हाथ खड़ा कर दिया। काम लेना भी बंद कर दिया और रिफाइनरी में बंधक बना दिया। किसी भी श्रमिक को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इससे वे लोग काफी परेशान है, परिजनों ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से विदेश मंत्रालय से सभी की वतन वापसी की गुहार लगाई है। परिवार के लोगों ने बताया कि रोजी रोटी के लिए सब गए थे।
विज्ञापन

------------
लौटे राम निवास ने बताई आपबीती
- एक माह पूर्व नाइजीरिया से घर आये रामनिवास ने बताया मैं भी वहां फंस गया था। बहुत कोशिश पर सिर्फ एक समय ही भोजन पानी मिल पा रहा था। अचानक मेरी तबियत खराब हो गई थी। डॉक्टर ने बताया पेट में गम्भीर बीमारी है। इस लिए कंपनी ने मुझे सिर्फ सौ डॉलर देकर तत्काल भेज दिया। लेकिन पूरा वेतन नहीं दिया। घर परिवार में पहुंचकर बहुत राहत महसूस कर तो रहा हुं। लेकिन गांव के साथ में गए लोग वहां फंसे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ये लोग भी नाइजीरिया में बंधक हैं
- कुशीनगर के विजय पासवान, इंद्रकुमार राय, पवन कुमार पटेल, कामेश्वर गुप्ता, ओम प्रकाश, कृष्णा, कालीलाल, ओमप्रकाश, मुनीर आलम, उमेश कुशवाहा, नूर आलम, जैनुदीन, सरवन फंसे हैं। सिद्धार्थनगर के कमल किशोर, मुकेश, संजय प्रसाद, अब्दुल समद फंसे हैं। संतकबीरनगर के बालगोविंद, गोरखपुर के मैनुदीन, सुरेश कुशवाहा, ताहिर अफजल, अरविंद कुमार, बसंत प्रसाद फंसे हैं। इनके अलावा सिवान (बिहार), बलिया, गाजीपुर छपरा के भी मजदूर बंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed