{"_id":"5bb3bb8a867a557f6016796f","slug":"141538505610-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- खैर स्कूल में साक्षात्कार पर उठने लगी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- खैर स्कूल में साक्षात्कार पर उठने लगी अंगुली
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैैर स्कूल में साक्षात्कार पर उठने लगी अंगुली
सहायक शिक्षक नियुक्ति का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। खैर स्कूल में शासनादेश व कोर्ट के रोक के बावजूद प्रवक्ता व सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लेने का आरोप मसीउज्जमा ने लगाया है।
प्रशासन को भेजे पत्र में मसीउज्जमा ने आरोप लगाया है कि प्रबंधक ने शासन के निर्देशों व उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उक्त पदों के लिए साक्षात्कार किया है। जबकि शासन ने स्पष्ट रूप से 12 मार्च 2018 को सीधी भर्ती न करने के निर्देेश दिए थे। इसकी शिकायत के बाद 25 सितंबर को डीएम ने जांच समिति गठित कर दी, जांच चल ही रही है फिर भी मनमाने ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार कर अंजाम दिया जा रहा है। उधर, इस संबंध में प्रबंधक हमीदुल्लाह ने कहा स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया कोर्ट के आदेश पर चल रही है। शासनादेश जारी होने के पहले नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी। इसी करण इस भर्ती पर रोक नहीं लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।