फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रभु श्रीराम की भी नहीं हुई भाजपा- राजकिशोर

प्रभु श्रीराम की भी नहीं हुई भाजपा- राजकिशोर

Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम की भी नहीं हुई भाजपा- राजकिशोर
सम्मेलन में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा, जो पार्टी प्रभु श्रीराम की नहीं हुई वह आम जनता की क्या होगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट हो जाएं, जुमलों की सरकार से आम लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शनिवार को टाउन क्लब में सपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव के संयोजन में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि सपा सरकार ने बस्ती के विकास का जो खाका तैयार कर विकास प्राधिकरण, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कालेज की स्वीकृति दिला दी थी, मगर यह सारे कार्य भाजपा कार्यकाल में ठप पड़ गए हैं। सपा नेता महेंद्र यादव ने सपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान करते हुए कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है। सत्तारुढ़ दल जाति धर्म के नाम पर लोगों का बांटकर जमीनी मुद्दों से भटका रही है।सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, कृष्ण चंद्र सिंह, राजाराम यादव, रविंद्र यादव, बृजकिशोर सिंह डिंपल, सिद्धार्थ सिंह, राम ललित चौधरी, सुमन सिंह, राजश्री आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. सलीम व संचालन पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह छोटे ने किया। इस मौके पर सदर विधान सभा क्षेत्र के चंद्रिका यादव, अरविंद सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, बृजेश मिश्र, कक्कू शुक्ल, गौतम यादव, जावेद पिंडारी, मो. अहमद, अयाज अहमद, अमरेंद्र पांडेय शिबलू, मिथलेश पांडेय, ओम शंकर यादव, इंद्रावती शुक्ला, फूलचंद्र राजभर, राम शब्द यादव, रामकृपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed