{"_id":"5b9bfdb4867a55014118db27","slug":"131536949684-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटो ने सीखा आग बुझाने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटो ने सीखा आग बुझाने का तरीका
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज में कर्नल एके कुल श्रेष्ठ की देखरेख में चल एनससीसी की वार्षिक शिविर के चौथे दिन कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया तथा मॉकड्रिल के साथ एमएसएलआर हथियार का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप इंचार्ज कर्नल एके कुलश्रेष्ठ ने कैडेटों मैप रीडिंग से ओन पोजीशन निकालने की विधि बतायी। कैंप में जिला अग्निशमन अधिकारी की टीम ने आग से बचने के तौर तरीके बताए। अग्निशमन अधिकारी ने आग लगने पर क्या क्या सावधानियां करनी चाहिए? उसके बारे बताया। कैप्टन तफज्जुल हुसेन ने कहा कि आग लगना एक प्राकृतिक आपदा है। उस समय बुद्धि तथा साहस के काम लेने से काबू किया जा सकता है। इस मौके पर ले.राजेंद्र बौद्घ, कैप्टन वीके सिंह, कैप्टन टी हुसैन, ले.संदीप सिंह, ले.जेके शाही, एके श्रीवास्तव, राजनाथ , विनोद कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।