फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कांवेंट की तर्ज पर विकसित होगा प्राइमरी विद्यालय

कांवेंट की तर्ज पर विकसित होगा प्राइमरी विद्यालय

Thu, 05 Jul 2018 11:26 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांवेंट की तर्ज पर विकसित होगा प्राइमरी विद्यालय
school children
कांवेंट की तर्ज पर विकसित होगा प्राइमरी विद्यालय
विज्ञापन

बस्ती। सदर विकास खंड के मूड़घाट में स्थापित प्राथमिक विद्यालय कांवेंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। महज डेढ़ साल पहले दूसरे तमाम सरकारी स्कूलों जैसे ही बदतर इस विद्यालय को जुलाई 2016 में प्रधानाध्यापक बनने के बाद डा. सर्वेष्ट मिश्र मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी ली है।

डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि जब यहां आए तो महज 19 बच्चे थे। भवन और परिवेश की स्थिति बहुत खराब थी। स्कूल को व्यक्तिगत और जनसहयोग से मॉडल बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया अब 215 बच्चे यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पुराने भवन को वॉल पुट्टी और प्लास्टिक पेंट से आकर्षक बनाया गया। हाईटेक पढ़ाई के लिए मंडल का पहला प्रोजेक्टर और कंप्यूटरयुक्त स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई। बच्चों और स्टाफ के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था के साथ ही उसमें विजली, पंखा, व्हाइट बोर्ड, मॉडल शौचालय, संमर्सिबल पम्प, टीवी और कई तरह के भौतिक संसाधन जुटाए गए हैं। प्रायोगिक तौर पर बच्चों को हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से तथा विभिन्न नवाचारी माध्यमों से शिक्षण की व्यवस्था की है। हाल ही में हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने स्कूल को और विकसित करने का संकल्प लिया है। जिनके प्रयास से स्मार्ट क्लास से बच्चो को प्रोजेक्टर और कम्प्यूटर के माध्यम से पढ़ने की सुविधा उपलब्ध हैं। बच्चे स्वामी विवेकानंद ऑनलाइन स्मार्ट क्लास में अपनी किताबों और पाठ्यक्रम की पढ़ाई मनोरंजक तरीके से करते हैं। कुछ थ्री डी तकनीक से भी पढ़ाई कराते हैं। टीचिंग लर्निंग मटेरियल के सहारे शिक्षा दी जाती है। रंग-बिरंगे टी-शर्ट्स, गले में आई कार्ड और स्कूल बेल्ट पहने यह बच्चे किसी कांवेंट स्कूल से कम नहीं दिखते। डॉ. सर्वेष्ट को कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed