फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ोटो.... बस्ता लेकर विपिन के घर पहुंचे थानेदार

ोटो.... बस्ता लेकर विपिन के घर पहुंचे थानेदार

Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ोटो.... बस्ता लेकर विपिन के घर पहुंचे थानेदार
फोटो....
विज्ञापन

बस्ता लेकर विपिन के घर पहुंचे थानेदार
इंस्पेक्टर दुबौलिया को भेजकर पट्टीदारों को हिदायत दी
मां के साथ पहुंचे विपिन से एसपी ने उठाया था मदद का बीड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/दुबौलिया। पुलिस कप्तान की सरपरस्ती मिलते ही विपिन परिवार का हीरो बन गया। डेईडीहा के रहने वाले आशाराम को सपने में भी उम्मीद नहीं रही होगी कि आठवीं पास 12 साल के उसके बेटे की वजह से इतनी जल्दी दिन बहुरेंगे। लेकिन बुधवार को दुबौलिया के थानेदार विपिन का बस्ता लेकर आशाराम के घर पहुंचे तो वह फूले नहीं समाया। पत्नी मीना की तरफ देखते हुए आशाराम के चेहरे पर ऐसे भाव उमड़े मानो कह रहा हो कि अपना लाल जरूर साहब बनेगा।
जनता दर्शन के दौरान मां के साथ फरियाद लेकर पहुंचे दुबौलिया क्षेत्र के डेईडीहा निवासी विपिन पुत्र आशाराम के तेवर से प्रभावित एसपी दिलीप कुमार ने प्रभावित होकर न केवल एक हजार रुपये की तत्काल मदद दी, बल्कि आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया। इसके दूसरे दिन एसपी के भेजने पर दुबौलिया के एसओ पंकज कुमार गुप्ता बुधवार को सुबह 10:00 बजे विपिन के घर पहुंचे। वहां से विपिन के स्कूल रामदास उदय प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज भटपुरवा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा से मिलकर विपिन की नौवीं की साल भर की फीस जमा कराई। प्रधानाचार्य ने उसे होनहार बताया। फीस के अलावा एसपी की भेजी रकम से इंस्पेक्टर ने ड्रेस जूते-मोजे, बैग व पाठ्य पुस्तकें खरीद कर विपिन को उपलब्ध कराया। इस सारी कवायद की उतनी अहमियत अभी भले न समझ पा रहा हो लेकिन उसने बेबाकी से कहा कि किस्मत उसे एसपी साहब के सामने ले गई। पूरा कुनबा बोला कि वह भगवान से कम नहीं हैं। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करके किसी तरह दो जून की रोटी जुटा रहे आशाराम का आत्मबल ऊंचा दिखा। उसने कहा कि दोगुनी मेहनत करके बेटे और परिवार की परवरिश करेगा। एसपी ने बताया उसकी पढ़ाई में जब भी आर्थिक दिक्कत होगी, वह कहीं भी रहेंगे मदद पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed