{"_id":"594a66a64f1c1b3e1f8b471a","slug":"121498048166-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य व गेहूं का बकाया दिलाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य व गेहूं का बकाया दिलाने की उठाई मांग
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य और गेहूं बकाया मांगा
बस्ती।
विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने तमाम समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। यह अलग बात है कि इन समस्याओं में तमाम के निदान को लेकर अधिकारी चुप्पी साधे रहे, लेकिन गन्ना व गेहूं मूल्य भुगतान पर किसानों को आश्वासन दिया।
सुबह दस बजे से आयोजित दिवस पर किसानों ने सबसे पहले लंबे समय से बकाया गन्ना मूल्य को लेकर अपनी बात रखी। बताया गया कि तमाम आदेश निर्देश के बावजूद भुगतान को लेकर मिलें कोई पहल नहीं कर रही हैं। ऐसे में प्रशासन भुगतान को लेकर मिलों पर दबाव बनाए। इसी प्रकार गेहूं मूल्य के भुगतान को लेकर भी किसान मुखर हुए। कहा कि समितियों और अन्य खरीद एजेंसियों पर गेहूं बेचा जरूर मगर आज तक भुगतान नहीं हो सका है। इस पर भी अधिकारियों ने जल्द से जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।
फसल सुरक्षा को लेकर किसानों ने कहा कि सांड़ों के आतंक से जहां शहर में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं, फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर डीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, उप निदेशक कृषि राजित राम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम के अलावा किसान राममूर्ति मिश्र, आज्ञाराम वर्मा, परमानंद, परमात्मा, दयाराम, राजेंद्र पाल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।