फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 poles toppled by storm and rain; power outage.

Basti News: आंधी-बारिश से 12 खंभे धराशायी, बिजली गुल

Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
12 poles toppled by storm and rain; power outage.
मुंडेरवा क्षेत्र में आई तेज आंधी-बारिश में कुरियार गांव में गिरा विद्युत पोल व तार संवाद
बस्ती। जिले में शनिवार रात में आई आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। 12 जगहों पर बिजली के सीमेंटेड खंभे उखड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, बारिश के बाद किसान खरीफ फसल की खेती-किसानी में जुट गए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक था, वहीं बारिश के बाद रविवार को 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि आंधी-बारिश में 33/11 केवी उपकेंद्र दुबौला से जुड़े गनेशपुर फीडर की बिजली गुल हो गई। सुबह 10 बजे के करीब बिजली बहाल हुई, उसमें भी रुक रुककर कटौती होती रही। नगर पंचायत गनेशपुर में कई जगहों पर जलभराव होने और सड़क पर कीचड़ होने से परेशानी हुई। पुलिस चौकी गनेशपुर के सामने सड़क पर अवैध ब्रेकर बनने से बारिश होने पर वाहन चालक स्लिप कर जा रहे थे।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, शनिवार-रविवार रात में आई तेज आंधी और बारिश के कारण कुरियार, चंगेरा-मंगेरा और बड़डाड़ फीडर सहित अन्य जगहों पर बिजली के पोल टूट कर गिर गए। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं, पडियापार विद्युत उपकेंद्र के फीडरों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। मुंडेरवा विद्युत उपकेंद्र के कस्बे के फीडरों से सुबह में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेरा के विजय तिवारी, सत्य नरायण, साधु शुक्ल, देवा आदि ने बताया कि रात में आई आंधी-बारिश के बाद से ही विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार भी टूटकर गिर गए हैं। बिजली निगम के अनुसार, आंधी के चलते 12 से सीमेंट के अधिक पोल टूट गए हैं, बदलने का कार्य जारी है।
---
सड़क की पटरियों पर जलभराव से सांसत
आंधी-बारिश के चलते गनेशपुर-दुबौला मार्ग पर पेपर मिल के पास सड़क की पटरी पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं, मूड़घाट हाईवे के सर्विस रोड पर पानी लगने से कीचड़ से सड़क सन गई थी। न्याय मार्ग के जिला सहकारी बैंक के सामने सड़क पर बारिश का पानी जमा होने और विकास भवन से कटरा जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हुई। मिश्रौलिया, तुर्कहिया, गल्ला मंडी, पांडेय बाजार व नरहरिया में कई जगहों पर जलभराव हो गया। नालियों के चोक होने के चलते गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। वहीं कटरा में नाली का सिल्ट बारिश के बाद बहकर फिर नाली में चला गया। वाल्टरगंज चीनी मिल के सामने विशालकाय पीपल पेड़ भी आंधी में झुककर एक मकान से सट गया। बाद में पेड़ को जेसीबी के जरिये कटाई करके हटवाने का कार्य शुरू करवाया गया। चइयाबारी, मुरलीजोत, डमरूआ, कटरा आंशिक, पतेलवा व बैरिहवा में भी जलभराव से सांसत हुई।
---
बारिश में हाईवे की गिट्टियां उखड़ीं
रात में हुई बारिश के बाद गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर कई जगहों गिट्टियां उभर आईं। वाहनों के लगातार आवागमन के चलते धीरे-धीरे गड्ढे बन गए। इससे तेज रफ्तार वाहनों के पलट जाने का डर सता रहा था। चालक भी सहमे थे। हर्रैया क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास और महराजगंज में हाईवे पर गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। राहगीरों से गुणवत्ता और एनएचएआई के पेट्रोलिंग टीम पर सवाल किए।
---
बारिश से विद्यालय में भर गया पानी
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदलूपुर धनघटी के परिसर में बीती रात हुई बारिश से जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव हो गया है। इस विद्यालय में सौ से अधिक छात्र हैं। कायाकल्प-योजना के तहत परिसर में इंटरलॉकिंग तो की गई मगर जलभराव से निजात के लिए कोई ठोस उपाय नहीं दिखा। प्रधानाध्यापक रामजीत ने बताया की हल्की बरसात में जलभराव हो जाता है। इससे परेशानी होती है। संवाद

कोट
तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। अधिकांश फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली बहाल हो गई है। जहां, पोल टूट गए वहां नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
-खालिद सिद्दीकी, एसई, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed