फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बदले गए ब्लाक के दस ग्राम पंचायत सचिव

बदले गए ब्लाक के दस ग्राम पंचायत सचिव

Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बदले गए ब्लाक के दस ग्राम पंचायत सचिव
बदले गए ब्लॉक के दस ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को बदल दिया गया है। 31 जुलाई को डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर इन्हें सरकार के प्राथमिकता वाले योजना निर्मल भारत अभियान व मनरेगा कार्यों में शिथिलता व शासकीय सूचना देने में लापरवाही बरतने के कारण ग्राम पंचायतों से हटाया गया है।

डीएम ने इनके स्थान पर दूसरे सचिवों को तत्काल चार्ज देने के लिए एडीओ पंचायत आनंद विक्रम सिंह को निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में एडीओ पंचायत ने उक्त ग्राम पंचायतों में नियुक्त सचिवों को हटाकर दूसरे सचिवों को कार्यभार ग्रहण करा दिया। जिसमें मल्हूपुर में अवधेश जायसवाल, सोनबरसा में विनय कुमार सिंह, बभनगावां व सेरवाडीह में बृजेश यादव, तालागांव व औरंगाबाद में आनंद पाल, फंरेदा व सेंदुरिया मिश्र में संजीव कुमार, वीरपुर खरहरा व मेढ़िया शुक्ल में नरेंद्र प्रताप सिंह को तैनात किया गया है। एडीओ पंचायत आनंद विक्रम सिंह ने बताया की ब्लॉक के कर्मचारी सरकार के प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण योजनाओं मे लापरवाही बरत रहे थे। कहा कि अभी और फेरबदल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed