फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अनुश्रवण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

अनुश्रवण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अनुश्रवण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम डा.राजशेखर। - फोटो : अमर उजाला
अनुश्रवण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा हुई
विज्ञापन

समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि जिन विभागों की जो जो योजनाएं हैं उनका लक्ष्य निर्धारित है। समयबद्धता के साथ पूरा करना होगा।

अनुश्रवण समिति के जिम्मे विकास एवं कल्याण विभाग की 28 योजनाएं हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समिति अध्यक्ष सांसद हरीश द्विवेदी नहीं पहुंच सके। समिति के सचिव जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, रूधौली विधायक प्रतिनिधि, सदर विधायक प्रतिनिधि, एमएलसी प्रतिनिधि समेत ब्लॉकों के प्रमुख व प्रतिनिधि शामिल हुए। विकास, कल्याण, जल निगम, शिक्षा, विद्युत, बाल विकास, चिकित्सा आदि विभागों के भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विगत बैठक 15 जून 2018 के कर्यवृत्ति का अननुमोदन किया गया। जिसमें मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, सौभाग्य योजना/ग्रामों का उर्जीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानंमंत्री उज्जवला योजना आदि योजनाएं शामिल हैं। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आरपी सिंह भी शामिल रहे। इस समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed