फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 year old son burnt the dead body of a devotee going to Prayagraj

Basti News: प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु के शव को 11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
11 year old son burnt the dead body of a devotee going to Prayagraj
बृहस्पतिवार को डिवाइडर से बोले टकराने से हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के पास प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रुधौली क्षेत्र के 11 लोगों को लेकर जा रही बोलेरो किसी वाहन की साइड लगने के बाद अनियंत्रित होकर बृहस्पतिवार की रात डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में नगर पंचायत क्षेत्र के मुड़ियार निवासी दिनेश प्रताप उर्फ मिंटू सिंह की मौत हो गई थी। जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन एक महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दिनेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
दिनेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और गांव पर रहकर खेती इत्यादि का कार्य देखते थे। 11 वर्षीय बेटे हिमांशु ने मुखाग्नि दी। हिमांशु के अलावा छह वर्षीय बेटी अदिति भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल बेचन और राम मिलन ने बताया कि महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाते समय फुटहिया चौराहे के पास ज्यों ही उनकी गाड़ी पहुंची, ऐसा लगा मानो किसी बड़ी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी हो। उसके बाद अगले पल ऐसा लगा कि मानो मौत सामने खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए वे बेहोश हो गए थे। होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। इस दौरान क्या हुआ, उन्हें कुछ पता नहीं। बोलेरो में नगर पंचायत क्षेत्र के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड निवासी सवारी देवी, सुमित्रा, अन्तिला, झिनकान, सोनी, फूलचंद सहित 11 लोग सवार थे। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed