Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1,022 youths selected at job fair; receive appointment letters

Basti News: रोजगार मेले में 1022 युवाओं का चयन, मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 03 Nov 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
1,022 youths selected at job fair; receive appointment letters
रोजगार मेला में चयनित अभ्य​र्थियों को मिला नियु​क्ति पत्र स्रोत विभाग
बनकटी। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से सोमवार को विधानसभा महादेवा के मथौली स्थित महिला महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में पहुंचे करीब 1500 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के बाद 1022 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

रोजगार मेले में अहमदाबाद, बंगलूरू, राजकोट, बस्ती और औरंगाबाद सहित विभिन्न शहरों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें शक्तिमान एयर इंडिया लिमिटेड, कृष्णा मारुति लिमिटेड, बीकेटी टायर, वर्धमान, एसबीआई, मायको और ब्यूफोर ऑटो सहित 18 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, भाजपा नेता जगदीश शुक्ला और सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक चंद्रकांत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता मौर्य और योगेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अवधेश वर्मा, अंजलि शर्मा, डॉ. अनिल मौर्य, नीलम मौर्य और मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed