फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दिग्गजों ने किया चुनावी शक्ति प्रदर्शन, ठहर गई शहर की रफ्तार

दिग्गजों ने किया चुनावी शक्ति प्रदर्शन, ठहर गई शहर की रफ्तार

Tue, 23 Apr 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिग्गजों ने किया चुनावी शक्ति प्रदर्शन, ठहर गई शहर की रफ्तार
शक्ति प्रदर्शन से ठहरी शहर रफ्तार
विज्ञापन

जाम के चलते आम लोगों को हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में दो दिग्गज प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन किया। शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रत्याशियों का लावलश्कर गांधीनगर मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहा था। वाहनों के काफिले व लोगों के हुजूम के चलते शहर की रफ्तार ठहर गई। आम लोग जाम में फंसे नजर आए।

नामांकन करने पहले बसपा प्रत्याशी निकले और उनके साथ लोगों का काफिला गांधीनगर रोड होते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। शहर में ज्यादा जाम न हो इसके लिए पुलिस आम लोगों को नेहरू तिराहे से मालवीय रोड की ओर भेज रही थी। एक साथ काफी संख्या में मालवीय रोड की तरफ बढ़ते वाहनों के चलते यह मार्ग जाम हो गया। लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। यही स्थिति गांधी नगर की सड़क की भी थी। लोगों के वाहनों को जहां-तहां रोक दिया गया था। प्रत्याशी के जुलूस में शामिल सैकड़ों लोग कंपनी बाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचना चाह रहे थे। भीड़ के चलते यह मार्ग भी जाम हो गया। जाम हटाने में पुलिस बल को पसीना छूट गया। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने भी नामांकन के लिए इसी मार्ग को चुना। दोपहर 11 बजे के बाद से ही यह सड़क पूरी तरह व्यस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed