{"_id":"5bba386c867a5514e52fcbfd","slug":"101538930796-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जांचे बूथ, सुपरवाइजर को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने जांचे बूथ, सुपरवाइजर को फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पछलौरिया बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम भानपुर राजेश सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिनिच। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को एसडीएम भानपुर राजेश सिंह ने कप्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ से फार्म की जानकारी ली। बूथ पर समय से न पहुंचने के कारण सुपरवाइजर को नसीहत दी।
सबसे पहले एसडीएम प्राथमिक विद्यालय बेतौहा पहुंचे। यहां उन्होंने बीएलओ चंद्रावती से कुल मतदाताओं के संख्या की जानकारी हासिल की। 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाताओं के फार्म सही ढंग से भरवाने के निर्देेेश दिए। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय पछिलौरिया पहुंचे। यहां बीएओ अनूप कुमार सिंह को कम फार्म भरे जाने पर फटकार लगाई। उन्होंने मतदाता जनसंख्या अनुपात की जानकारी लेकर महिला व दिव्यांग मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके लिए 13 अक्तूबर को कैंप का निर्देश दिया। एसडीएम वहां से सीधे प्राथमिक विद्यालय अर्जुनबीरो पहुंचे। यहां बीएलओ मीना ने मृतकों का नाम फिर से सूची में आने की शिकायत की, जिसे निर्धारित फार्म के माध्यम से हटाने का निर्देश दिया। यहां सुपरवाइजर ओम प्रकाश सिंह के समय से बूथ पर न पहुंचने के कारण फटकारा निर्देश दिया कि शाम पांच बजे तक बूथ पर रहें।
खुले में मांस बिक्री पर नहीं लगी रोक
सल्टौआ। क्षेत्र में चौराहों पर खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर नकेल कसने में स्थानीय प्रशासन विफल साबित हो रहा है। इसका नतीजा यह कि इनका मनोबल प्रतिदिन बढ़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर देईपार, पचमोहनी, लक्ष्मणपुर, भिरिया, महनुआ और सूरतगढ़ चौराहों पर है। यहां दुर्गंध के चलते राहगीर परेशान हैं। राहगीर राजा तिवारी, भीम मिश्र, रामनरेश, गंगाराम, शिवकुमार, रमेश कुमार और घनश्याम ने प्रशासन से मांग की है कि इन दुकानों को चौराहे से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।