फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 in-laws sued in two cases of dowry harassment

Basti News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 10 ससुरालियों पर मुकदमा

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
10 in-laws sued in two cases of dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 10 ससुरालियों पर मुकदमा
विज्ञापन

महिला थाने में पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में महिला थाने में 10 ससुरालियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मामले में पांच लाख रुपये नकद व एसी और दूसरे में एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।
रुधौली थानाक्षेत्र के करमाकला निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल के लोग सात लाख रुपये नकदी और एयरकंडीशन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। इस कारण वह अपने पिता के घर चली आई। जिसमें पति शुभेन्द्र सिंह ससुर रूद्वेश्वरी सिंह के अलावा कंचन सिंह, रेनू सिंह, पिंकी सिंह, निशा सिंह निवासी करमा कला, थाना रूधौली और दिनेश सिंह निवासी सेखुई थाना पैकोलिया पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसी तरह के एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के अइलिया निवासी अर्जुन प्रसाद ओझा ने महिला थाथे में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपियों में पीड़िता का पति अमित तिवारी, ससुर सूर्यप्रकाश तिवारी व सास शामिल हैं। एसएचओ महिला थाना भग्यवती पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed