{"_id":"62aca6745f4bd43ba5221bae","slug":"10-huts-fired-in-karama-village-basti-news-gkp440651119","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमा गांव में लगी आग, 10 रिहाइशी झोपड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमा गांव में लगी आग, 10 रिहाइशी झोपड़ी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा गांव में आग का कहर, 10 झोपड़ियां राख
गौर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के करमा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से दस लोगों की झोपड़ियां राख हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा खाने-पीने का सामान, राशन, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों को फायर बिग्रेड बुलाना पड़ा। घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।
बीडीओ गौर केदारनाथ कुशवाहा ने गांव में पहुंचकर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए आर्थिक मदद की। करमा गांव के दिलेश के घर से आग का कहर शुरू हुआ। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते की तब तक गांव के मूरता देवी, रेशमा, राम कुमार, दिनेश कुमार, राजेश, मनोज कुमार, तुलसीराम, ओम प्रकाश व अजय की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसी बीच दिनेश कुमार का छह माह का लड़का घर में सोया था। तभी वह आग की चपेट में आ गया। उसके एक पैर का कुछ हिस्सा झुलस गया। बच्चे की मां सरिता ने जान पर खेलकर किसी तरह से बच्चे को घर से बाहर निकाला। आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। घंटो बाद जब फायर ब्रिगेड पहुंचा तब तक सभी का घर जलकर नष्ट हो चुके थे। मौके पर लेखपाल रविंद्र यादव भी पहुंचे। नुकसान का आकलन कर घटना की सूचना एसडीएम और तहसीलदार हर्रैया को दी।
----------------