फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 documents prescribed for voter identification.

Basti News: मतदाता पहचान के 10 दस्तावेज निर्धारित

Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
10 documents prescribed for voter identification.
बस्ती। विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 10 वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित किए हैं। 23 अक्तूबर को मतदान से पहले पहचान साबित करने के लिए इसे प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग का फोटो पहचान पत्र नहीं है, वे निर्धारित 10 वैकल्पिक दस्तावेज में से किसी एक को दिखाकर अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वैकल्पिक पहचान दस्तावेज में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र भी मान्य होगा।
विज्ञापन

सांसदों, विधायकों और पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र के साथ संबंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक को शैक्षिक संस्थान की ओर से जारी सेवा पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करने की सुविधा होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड भी पहचान के लिए मान्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed