{"_id":"6266e26ede347b467f58c32b","slug":"1-found-corona-positive-basti-news-gkp434646215","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला
बस्ती। जनपद में सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजे गए 702 की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। टीम ने 384 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि जिले में सप्ताह भर बाद एक और पॉजिटिव केस पाया गया है। ऐसे में अब सतर्कता बहुत जरूरी है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने से संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगेगा। ऐसे में मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी बनाकर गाइड लाइन का पालन करें। सीएमओ ने कहा कि अब तक कोरोना के तीन लहर का सामना कर चुके लोगों को खुद जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए। बाहर से आने वाले स्वयं जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे लेकर सतर्क है। वह हर आने जाने वाले का नूमना एकत्रित कर रही है। अब जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। क्योंकि, कई देशों में चौथी लहर से अफरातफरी मच गई है। इसलिए पहले से ही बने सभी कोरोना सेंटरों को सक्रिय रहने को कहा गया है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की भी सलाह दी जा रही है।