फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   YouTuber Ishaan Ali accused of insulting religious book in Bareilly

Bareilly: यूट्यूबर ईशान अली पर धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग

Fri, 03 Jan 2025 09:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी ने यूट्यूबर ईशान अली पर धार्मिक पुस्तक का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन
YouTuber Ishaan Ali accused of insulting religious book in Bareilly
अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के यूट्यूबर ईशान अली पर धार्मिक पुस्तक का अपमान करने का आरोप लगा है। मुस्लिम संगठन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ईशान अली पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बरेली में अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी ने यूट्यूबर ईशान अली पर शॉर्ट फिल्म में धार्मिक पुस्तक का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर की ओर से बनाई गई फिल्म 'करिश्मा कुरान का' में धर्मग्रंथ का अपमान किया गया है। इससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


शॉर्ट फिल्म में अपमान का आरोप 
शारिक अब्बासी ने एसएसपी को बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी ईशान अली व उसके भाई एजाज अली ने हाल ही में शॉर्ट फिल्म 'करिश्मा कुरान का' बनाई है। इसमें धार्मिक पुस्तक का अपमान किया गया है। दोनों की ओर से सामाजिक विद्वेष की भावना फैलाई जा रही है। वे खुद को मशहूर करने के लिए ऐसे कृत्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शॉर्ट फिल्म में शहर के अन्य कलाकारों ने भी इनका साथ दिया है। इससे पूर्व भी ईशान अली ने अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। शिकायत करने वालों में मोहम्मद हसीब, रिहान खान, जुनैद एव वासिफ कुरैशी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed