{"_id":"6a36f254c507fc01e1058a3d","slug":"youth-turning-to-self-employment-270-have-benefited-against-the-target-bareilly-news-c-4-bly1053-909657-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वरोजगार से जुड़ रहे युवा, लक्ष्य के सापेक्ष 270 को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वरोजगार से जुड़ रहे युवा, लक्ष्य के सापेक्ष 270 को मिला लाभ
Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शासन से संचालित योजनाओं का लाभ लेकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बरेली प्रदेश के शीर्ष जिलों की सूची में शामिल है। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 270 युवाओं को लाभ मिल चुका है। एक जिला एक उत्पाद योजना में चयन साक्षात्कार की तैयारी है।
उद्योग उपायुक्त विकास यादव के मुताबिक वर्ष 2026-27 के लिए 28 सौ युवाओं को सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष मई तक पांच फीसदी और जून में 12 फीसदी युवाओं को लाभ दिलाने का लक्ष्य है। मई का लक्ष्य पूरा हो चुका है और जून में भी नौ फीसदी कवर कर लिया गया है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट और कारोबार के लिए परिसर संबंधी अड़चन से कुछेक युवाओं के आवेदन लंबित हैं। वहीं, एक जिला एक उत्पाद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 22 और 23 जून को होगा। उन्हें आवेदन तिथि के अनुसार बुलाया है।
जरी जरदोजी ट्रेड के साक्षात्कार 22 जून को होंगे। एक अप्रैल से 25 मई तक पोर्टल पर प्राप्त 217 आवेदनकर्ता को बुलाया है। 23 जून को 26 मई से 18 जून तक पोर्टल पर आवेदन करने वालों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
यूपीआईटीएस में प्रतिभाग के लिए उद्यमियों से संपर्क शुरू
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 का आयोजन सितंबर में प्रस्तावित है। शासन ने उद्योग विभाग को उद्यमियों से संपर्क कर स्टॉल लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। यहां एक जिला एक उत्पाद समेत अन्य सेवा क्षेत्र, नवाचारों का प्रदर्शन होगा। बीते वर्ष एमएसएमई, स्टार्ट अप और निर्यात क्षेत्र से दस उद्यमियों ने स्टॉल लगाया था। इस वर्ष भी पूर्व के सापेक्ष प्रतिभागिता की तैयारी है।